फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The road constructed from Ghungchai-Diuriakala at a cost of Rs 3.76 crore started crumbling within a few months.The road constructed from Ghungchai-Diuriakala at a cost of Rs 3.76 crore started crumbling within a few months.

Pilibhit News: कुछ माह में ही उखड़ने लगी 3.76 करोड़ से घुंघचाई-दियूरियाकला से बनी सड़क

Wed, 17 Dec 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 17 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The road constructed from Ghungchai-Diuriakala at a cost of Rs 3.76 crore started crumbling within a few months.The road constructed from Ghungchai-Diuriakala at a cost of Rs 3.76 crore started crumbling within a few months.
घुंघचाई। तीन करोड़ से अधिक की लागत से बनी घुंघचाई से दियूरियाकला जाने वाली सड़क कुछ माह में ही उखड़ने लगी है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के समय भी मानकों की अनदेखी की शिकायतें हुई थीं। बरसात के समय जंगल के अंदर सड़क का एक बड़ा हिस्सा पानी के बहाव में कट गया था, जो उसी हालत में पड़ा है।
विज्ञापन

पीटीआर के जंगल से होकर घुंघचाई से दियूरियाकला मार्ग का निर्माण फरवरी 2024 में 3.76 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग की ओर से शुरू कराया गया था। निर्माण के दौरान सड़क उखड़ने पर लोगों ने विरोध कर काम रुकवा दिया था। लोक निर्माण विभाग ने फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। दूसरी संस्था के माध्यम से सड़क निर्माण कराया गया, जो फरवरी 2025 में पूरा हुआ। निर्माण में की गई मानकों की अनदेखी का नतीजा यह हुआ कि सड़क अभी से जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क दो तहसीलों को जोड़ती है।
विज्ञापन

रोजाना बड़ी तादाद में लोग बीसलपुर से पूरनपुर और पूरनपुर से बीसलपुर आते जाते हैं। लोक निर्माण विभाग के जेई जमुना प्रसाद ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। ठंड की वजह से दिक्कत आ रही है। एक-दो दिन में मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्माण के दौरान सड़क में घटिया सामग्री लगाई गई थी। लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। इसके बावजूद निर्माण कर गया था। सड़क पूरी तरह से उखड़ रही है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।- अर्जुन यादव



यह सड़क पूरनपुर और बीसलपुर तहसीलों को जोड़ती है। जगंल के अंदर सड़क कटी पड़ी है। इससे लोग लंबी दूरी तय कर रहे हैं। इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए। - प्रमोद त्रिवेदी



सड़क की बजरी और पत्थर उखड़ चुका है। इससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कराया जाए।- राम मूर्ति वर्मा


जब इस सड़क का निर्माण हो रहा था। तब घटिया सामग्री लगाए जाने पर हम लोगों ने विरोध किया था। अधिकारियों ने पहुंच कर जांच की थी। इस सड़क का जल्द ही निर्माण कराया जाए।- कुलविंदर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed