{"_id":"64bd6f70bc21eb732b037a3a","slug":"the-revenue-team-that-reached-to-remove-the-encroachment-returned-on-the-protest-of-the-women-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1569-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम महिलाओं के विरोध पर लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम महिलाओं के विरोध पर लौटी
Sun, 23 Jul 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव जेठापुर में रास्ते पर कब्जे का विवाद निपटने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम को महिलाओं ने घेर लिया। महिलाओं के विरोध के चलते टीम को लौटना पड़ा। लेखपाल ने कब्जा हटवाने के लिए अब पुलिस की मांग की है। पुलिस को साथ लेकर टीम फिर कब्जा हटवाने जाएगी।
गांव जेठापुर रास्ते के नंबर पर पीडब्ल्यूडी का भी रास्ता है। गांव के समीप रास्ते के मोड़ पर पहले कुछ लोगों ने झोंपड़ी डालकर कब्जा कर लिया था। शिकायत पर राजस्व टीम ने बमुश्किल झोपड़ी हटवाकर रास्ते को कब्जा मुक्त कराया था। अब इसी रास्ते पर एक गड्ढे पर कूड़ा और मिट्टी डालकर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।
इसकी शिकायत गांव के लोगों ने तहसीलदार से की। रविवार को राजस्व निरीक्षक मदनलाल और लेखपाल यतेंद्र कुमार कब्जा हटनवाने पहुंचे तो तमाम महिलाएं एकत्र हो गईं और कार्रवाई का विरोध करने लगीं। महिलाओं के तेवर को देखते हुए टीम को लौटना पड़ा। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को दे दी है। कब्जा हटवाने के लिए पुलिस बल मांगा है। तहसीलदार ध्रुवनरायन यादव ने बताया कि अब पुलिस के साथ टीम को भेजा जाएगा।