फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The revenue department will have to give land to the forest department for the construction of the bridge

Pilibhit News: राजस्व विभाग को पुल के निर्माण के लिए वन विभाग को देनी होगी जमीन

Thu, 15 Aug 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
The revenue department will have to give land to the forest department for the construction of the bridge
पूरनपुर। शारदा नदी के धनाराघाट पर पुल के निर्माण के लिए जितनी जमीन का उपयोग होगा। उतनी जमीन राजस्व विभाग को वन विभाग को देना होगी। ऐसे में वन विभाग को जमीन देने के लिए अफसरों ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अभी हर साल शारदा नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। पुल हटाने और पुल तैयार कर आवागमन शुरू करने की तिथियां क्रमश: 15 जून और 15 अक्तूबर निर्धारित हैं। नदी पर पक्के पुल की मांग करीब दो दशक से की जा रही थी। तीन महीने पहले नदी पर पुल के निर्माण के लिए दो अरब 61 करोड़ 13 लाख 59 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई।
विज्ञापन

पूरनपुर-धौरी-कंचनपुर मार्ग पर धनाराघाट पर शारदा नदी सेतु मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य निर्माण के लिए 94 करोड़ 19 लाख, 76 लाख रुपये की पहली किस्त दो महीने पहले जारी की गई। जहां पुल निर्माण होना है वहां हरीपुर और लखीमपुर की संपूर्णानगर रेंज का जंगल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के निर्माण के लिए कई पेड़ भी काटे जाएंगे। इसमें हरीपुर रेंज के 350 पेड़ काटने के लिए उनका चिह्नीकरण किया गया है। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जंगल की जमीन पर सेतु के निर्माण में वन विभाग की जितनी जमीन जाएगी। उतनी जमीन वन विभाग को देनी है। 4.667 हेक्टेयर जमीन वन विभाग को देने के लिए उसकी तलाश शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed