{"_id":"66b79741f9c8d7f18308f3e7","slug":"the-repair-work-of-madhotanda-road-which-was-cut-twice-in-one-and-a-half-month-has-started-again-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120767-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डेढ़ माह में दो बार कटे माधोटांडा मार्ग की मरम्मत का कार्य फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डेढ़ माह में दो बार कटे माधोटांडा मार्ग की मरम्मत का कार्य फिर शुरू
विज्ञापन
माधोटांडा मार्ग के कटे स्थान पर दोबारा शुरू हुआ मरम्मत कार्य।स्रोत:ग्रामीण
कलीनगर/पीलीभीत। डेढ़ माह में दो बार कटे माधोटांडा मार्ग की मरम्मत का कार्य फिर शुरू हो गया है। अफसरों की सख्ती के बाद शनिवार को जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राॅलियों की मदद से मिट्टी डालने का काम किया गया।
पिछले माह आई बाढ़ के बाद माधोटांडा मार्ग तीन स्थानों पर कट गया था। इसके बाद से ही इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। फिलहाल लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कुछ लोग गांवों के उबड़-खाबड़ रास्तों से होकर जाने पर मजबूर हैं।
बता दें कि पानी कम होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया था। दो स्थानों पर मिट्टी डालकर मरम्मत कराई गई, लेकिन लापरवाही के कारण कार्य चंद दिन भी नहीं टिक सका। तीन दिन पूर्व आई बारिश से जमुनिया के पास मरम्मत कार्य बह गया था। इसके विभाग पर लापरवाही के आरोप लगे। जमकर फजीहत भी हुई।
विज्ञापन
आवागमन ठप होने से परेशान लोगों की दुश्वारिया और बढ़ गईं। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अफसर गंभीर हुए। शनिवार को मरम्मत कार्य को शुरू करवाया गया। जेसीबी मशीन के साथ ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लगाकर मिट्टी डलवाने के साथ अन्य कार्य कराया गया। कार्य की गुणवत्ता को परखने के लिए अवर अभियंता को भी मौके पर तैनात किया गया।
अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी का कहना है कि कार्य को शुरू करवा दिया गया है। गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय टीम को भी मौके पर लगाया गया है। उम्मीद है शीघ्र काम पूरा होने के बाद आवागमन सुचारू करवा दिया जाएगा।
000
एक दिन पूर्व भाकियू ने भी किया था घेराव
मार्ग की दुर्दशा को लेकर एक दिन पूर्व भाकियू ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर पहुंचकर घेराव किया था। युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ता आश्वासन मिलने के बाद ही हटे थे। शनिवार को काम शुरू होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता को परखा।