फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The procession was taken out from the city to the rural area, Balaya Crown

Pilibhit News: शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में निकाली गई यात्रा, लहराया तिरंगा

Thu, 14 Aug 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 14 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The procession was taken out from the city to the rural area, Balaya Crown
बीसलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई तिरंगा यात्रा स्रोत आयोजक
पीलीभीत। वॉल्टन क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें देश भक्ति के नारे लगाकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग से गुजरने के बाद रैली को पुन: चिह्नित स्थान पर ले जाकर समाप्त कर दिया गया। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल मंत्री साकेत अग्रवाल, मनोज पटेल,नीरज गुप्ता, मोहित अग्रवाल,प्रेमपाल गंगवार, श्रवणम अग्रवाल संजीव अग्रवाल कार्तिक भसीन मौजूद रहे। इसके अलावा बरखेड़ा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। इस दौरान मो. इलयास, राजेश सक्सेना, नरेश कुमार, नफीस, इमरान अंसारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

----
मेडिकल कॉलेज सहित जिला अस्पताल में निकाली गई तिरंगा यात्रा
फोटो
पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर व जिला अस्पताल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने किया। इस बीच जिला अस्पताल सहित महाविद्यालय में सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर, डॉ. प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. विभूति गोयल, डॉ. श्रेयसी, डॉ. मुकेश पांडे, डॉ. जगदंबा सरन आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली
फोटो
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय से हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, महाविद्यालय के प्रबंधक नितिन दीक्षित, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा भी हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। रैली में एनसीसी प्रभारी शाहिद खान, डॉ. रेखा सिंह, तहमीना शमसी, डॉ. पिन्दर सिंह, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. सौरभ सक्सेना, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. जयनारायण, डॉ. रजिया शकील, अंकित गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद

-----

बीसलपुर में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा
बीसलपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरिशंकर श्रीवास्तव , देव स्वरूप पटेल, अजय पाल राना ,इंद्रपाल गंगवार, शेखर शुक्ला, प्रवेश गंगवार, सत्यवीर मिश्रा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed