फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The powers of the head of Rasayakhanpur have been seized

Pilibhit News: रसायाखानपुर के प्रधान के अधिकार सीज

Fri, 18 Oct 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
The powers of the head of Rasayakhanpur have been seized
बीसलपुर (पीलीभीत)। डीएम संजय कुमार सिंह ने आरोपों का संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर रसायाखानपुर के प्रधान राशिद मियां के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम ने जांच के लिए कमेटी भी गठित की है।
विज्ञापन


रसायाखानपुर के कुछ लोगों ने काफी समय पूर्व डीएम को संयुक्त शिकायती पत्र भेजकर ग्राम प्रधान पर गांव के विकास के लिए आए पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। डीएम द्वारा गठित की गई कमेटी द्वारा की गई जांच में 3,2952 रुपये का दुरुपयोग किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


डीएम ने इस संबंध में ग्राम प्रधान राशिद मियां और ग्राम पंचायत अधिकारी जाकिर अली से स्पष्टीकरण मांगा। ग्राम पंचायत अधिकारी का स्पष्टीकरण तो संतोषजनक निकला, लेकिन प्रधान का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम ने उत्तर प्रदेश पंचायत राज्य अधिनियम के तहत ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम ने इस मामले की जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को 15 दिन में जांच करने के निर्देश दिए हैं।


डीएम ने खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद को उक्त अधिकारियों को ग्राम पंचायत संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम द्वारा ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाए जाने की पुष्टि पंचायत विभाग की सहायक विकास अधिकारी कृष्णा देवी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed