फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The power snitch on Raksha Bandhan

रक्षा बंधन पर भी दगा दे गई बिजली

Sat, 29 Aug 2015 11:43 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Sat, 29 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

रक्षा बंधन के दिन बिजली गायब रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह से ही काफी दिनों से जारी बिजली की अघोषित कटौती और ट्रिपिंग के चलते उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर दिखा। मोहल्ला ग्यासपुर के उपभोक्ताओं ने बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर शनिवार को कदीरी मस्जिद के पास विरोध प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता (ईई) का पुतला फूंका।

विज्ञापन

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार मोहल्ला ग्यासपुर के तमाम उपभोक्ता शनिवार को कदीरी मस्जिद के पास जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने अधिशासी अभियंता का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष था। करीब पौन घंटे बाद उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन करने वाले खुद शांत होकर चले गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता की अनदेखी के चलते क्षेत्र में पिछले काफी समय से बिजली की अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या चल रही थी, जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में लल्ला हुसैन, मुजम्मिल हुसैन, शरीफ, नदीम, रफीक, महरोज खां, लकी खां, आरिफ खां, बबलू, अनीसुद्दीन, राजू, अली, शफी, पप्पू, सलमान, इसरार, मेराज, जावेद, इसरार, मेराज, हामिद, इरशाद, तसलीम और जबर हुसैन समेत तमाम लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed