फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The police team which reached on the complaint of occupation of the plot was attacked

Pilibhit News: प्लाॅट पर कब्जा करने की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Thu, 08 Aug 2024 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
The police team which reached on the complaint of occupation of the plot was attacked
पीलीभीत। प्लाॅट पर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अमरिया थाने के एसएसआई संजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कस्बा निवासी शेखर त्यागी ने थाने पहुंचकर तुमरिया रोड कॉलोनी पर स्थित अपने प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत की। सूचना के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर असगर और सूरजपाल अपने साथियों के साथ कब्जा करने की नीयत से खोदाई करा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने प्लाॅट के स्वामित्व को लेकर जानकारी की। आरोप है कि इसपर उक्त लोग उग्र हो गए और पुलिस टीम पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। प्लाॅट के स्वामी को भी धमकाया। पुलिस ने कस्बा निवासी असगर व सूरजपाल को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed