फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The picture of Gandhi Stadium is changing by Rs 3.5 crore

Pilibhit News: साढ़े तीन करोड़ से बदल रही गांधी स्टेडियम की तस्वीर

Mon, 06 May 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 06 May 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The picture of Gandhi Stadium is changing by Rs 3.5 crore
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम की तस्वीर बदलने के लिए काम शुरू हो गया है। स्टेडियम जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वालों के लिए क्रिकेट नेट प्रैक्टिस का कोर्ट बनाया जाएगा। बॉस्केटबॉल का भी नया कोर्ट जल्द तैयार हो जाएगा। शासन की ओर से साढ़े तीन करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन



शहर के गांधी स्टेडियम के कायाकल्प का कार्य मार्च महीने से शुरू हो गया है। शासन की ओर से इस पूरे कार्य के लिए गांधी स्टेडियम को साढ़े तीन करोड़ की धनराशि भी भेज दी गई है। इस कार्य को पूरा करने के लिए एक साल समय दिया गया है। क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि क्रिकेट व बॉस्केटबॉल में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए शहर में मौजूदा संसाधनों का अभाव था। इसी के मद्देनजर क्रिकेट की नेट प्रैक्टिस व बॉस्केटबॉल कोर्ट का काम अगले दो महीने में पूरा करा दिया जाएगा, जिससे युवा अब इन खेलों में भी हुनर तराश सकेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही बैडमिंटन कोर्ट की संख्या भी दो से बड़ा कर चार कर दी जाएगी। गार्ड के लिए सुरक्षा कक्ष, स्टेडियम की चहारदीवारी की रंगाई-पुताई भी इसी में शामिल है। गांधी स्टेडियम के बहुउद्देशीय क्रीडा हॉल व प्रशासनिक भवन की तस्वीर बदलने के लिए भी उसका नवीनीकरण किया जा रहा है। हॉकी, फुटबाल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि हर छोटी बड़ी प्रतियोगिताएं यहां होती रहती हैं। मौजूदा समय में 300 खिलाड़ी रोजाना प्रैक्टिस करने आ रहे हैं। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को इस कार्य को पूरा करने का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed