{"_id":"68813e94dd5766068a02b324","slug":"the-person-who-filed-a-fake-report-of-firing-was-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-140276-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोलीकांड की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोलीकांड की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला गिरफ्तार
Thu, 24 Jul 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गोलीकांड की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
मोहल्ला दुबे निवासी रामविलास वाल्मीकि ने 17 जून को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उनका पुत्र करन आम के बाग की रखवाली कर रहा था। इसी समय दो लोग आए और मुफ्त में आम मांगे। आम न देने पर उन लोगों ने पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। रिपोर्ट में मुहल्ले के ही गौरव यादव और आकाश को नामजद किया गया था। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि विवेचना में स्पष्ट हुआ कि मोहल्ला दुबे निवासी अमित भोजवाल की गौरव के साथ मुकदमेबाजी चल रही है। गोलीकांड की यह फर्जी रिपोर्ट अमित ने रामविलास के माध्यम से दर्ज कराई। पुलिस ने अमित पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।