फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The people of Chandia Hazara and Rahul Nagar breathed a sigh of relief as the erosion slowed down.

Pilibhit News: कटान धीमा होने से चंदिया हजारा व राहुलनगर के लोगों ने ली राहत की सांस

Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The people of Chandia Hazara and Rahul Nagar breathed a sigh of relief as the erosion slowed down.
पूरनपुर क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में काटन और बढ़ को लेकर बैठक करते लोग- ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा का जलस्तर कम होने पर कुछ हद तक कटान धीमा पड़ गया। इससे चंदिया हजारा, राहुलनगर के लोगों ने राहत की सांस ली। चंदिया हजारा में गांव के लोगों की हुई बैठक में बाढ़, कटान की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र न होने पर दो अक्तूबर को सामूहिक उपवास रखने और इसके बाद बैठक कर आंदोलन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गांव चंदिया हजारा में प्रत्येक पचास परिवार पर एक सोसायटी बनी है। गांव में दस सोसायटी है। रविवार को गांव के पंचायत घर के समीप खेल मैदान पर बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक सोसायटी से पांच लोगों ने भाग लिया। बैठक में बाढ़ और कटान की समस्या पर विचार हुआ।
विज्ञापन

कहा गया कि इस बार तो बारिश विदाई की ओर है। शीघ्र समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ, तो अगली बारिश में डौला व गांव नहीं बचेगा। तय हुआ कि समस्या का स्थाई समाधान न होने पर दो अक्तूबर को गांव के लोग सामूहिक उपवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बाढ़, कटान का स्थाई समाधान कराने, विस्थापित परिवारों को भूमि का श्रेणी एक का अधिकार दिलाने, जारी कराने, चंदिया हजारा, खिरकिया बरगदिया के बीच पानी निकास की व्यवस्था कराने, चंदिया हजारा और आसपास गांवों को जंगल से निकलने वाली हाईटेंशन लाइन को भूमिगत कराने, चंदिया हजारा लोक निर्माण विभाग के संपर्क मार्ग का पुर्ननिर्माण कराने, चीनी मिलों के पेराई सत्रों को समय से चलवाने की आदि मांग की गई।

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जहां भी कटान हो रहा है। वहां बाढ़ खंड के अधिकारियों को बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य की समीक्षा भी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed