फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The parents had an altercation with the Executive Engineer

अधिशासी अभियंता की अभिभावकों से हुई नोकझोंक

Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The parents had an altercation with the Executive Engineer
नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के निर्माणाधीन भवन से लिए गए निर्माण सामग्री के नमूने
सीपीडब्ल्यूडी के ईई ने 20 जून तक छह कमरे तैयार करने का दिया आश्वासन

 केंद्रीय विद्यालय में 11वीं की कक्षाएं चलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। डीएम के निर्देश पर निरीक्षण को आए सीपीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने अधिकारियों को 20 मार्च तक छह कमरे तैयार कर लेने का आश्वासन दिया है। इस दौरान यहां पहुंचे अभिभावकों से निर्माण की गुणवत्ता के सवाल पर उनकी जमकर नोकझोंक हुई। बाद में निर्माण सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए रुड़की भेजे गए।

केंद्रीय विद्यालय का अपना भवन न होने के कारण वर्तमान में सभी कक्षाएं नहीं चल पा रही हैं। इधर, विद्यालय के निर्माणाधीन भवन को पूरा होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में विद्यालय से इस साल कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। अभिभावक 11वीं की कक्षाएं शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए निर्माणाधीन भवन में ही बन चुके छह कमरों में कुछ दिन कक्षाएं चलाने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को डीएम के निर्देश पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता ने एसडीएम (सदर) सुरेंद्र बहादुर यादव, पीडब्ल्यूडी के ईई प्रदीप रस्तोगी के साथ निर्माण की गुणवत्ता की जांच र्को इंट, सीमेंट तथा चिनाई और लिंटर में प्रयोग हो रहे मिक्सर का नमूना लिया। इस बीच अभिभावक भी पहुुंच गए। नमूना लेने के लिए ठेकेदार से ही निर्माण सामग्री मंगाने पर अभिभावक भड़क गए और नाराजगी जताने लगे। इसे लेकर उनकी अधिकारियों से काफी नोकझोंक भी हुई। बाद में अभिभावकों को साथ लेकर निर्माण सामग्री के नमूने लिए गए। अधिकारियों और अभिभावकों से वार्ता के बाद ईई ने 20 जून तक छह कमरे तैयार करके विद्यालय को देने का आश्वासन दिया। यदि समय से कमरे मिल जाते हैं तो 11वीं की कक्षाएं प्रारंभ हो सकती हैं। अभिभावकों में डॉ. मोहम्मद शमीम अहमद, प्रदीप तिवारी, डॉ. एसके शर्मा, रामौतार शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed