फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Panchayat Secretary will be removed from one place.

एक जगह जमे पंचायत सचिव हटेंगे 

Sun, 18 Jun 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 18 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से एक ही ब्लाक क्षेत्र में जमे पंचायत सचिव हटाए जाएंगे। इसके लिए डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत सचिवों के ब्लाक स्तर पर फेरबदल की तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायत सचिवों की संख्या कम होने के चलते एक-एक पंचायत सचिव पर आठ से 10 पंचायतें हैं। कई पंचायत सचिव तो एक दर्जन ग्राम पंचायतें संभाले हैं। काफी दिन से डीएम को पंचायत सचिवों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिस पर उन्होंने डीपीआरओ को तलब कर विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत सचिवों का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसमें पंचायत सचिव की तैनाती ग्राम पंचायत व ब्लाक में तैनाती का समय, पंचायतों की संख्या, चल रही शिकायतों की स्थिति आदि की जानकारी मांगी थी। सूत्रों की मानें तो विवरण तैयार होने के बाद डीएम ने एक-एक ब्लाक में काफी समय से जमे ग्राम पंचायत सचिवों को हटाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिवों के स्थानांतरण की तैयारी डीपीआरओ कार्यालय में चल रही है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही सूची जारी कर बड़े पैमाने पर सचिवों को इधर से उधर किया जाएगा।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed