फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The pain of the incidents in the villages adjacent to PTR will unfold on the big screen

बड़े पर्दे पर उकरेगा पीटीआर से सटे गांवों में हुई घटनाओं का दर्द

Fri, 13 May 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The pain of the incidents in the villages adjacent to PTR will unfold on the big screen
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर। (सोशल मीडिया) - फोटो : PILIBHIT
फोटो-01
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर उकरेगा पीटीआर से सटे गांवों में हुई घटनाओं का दर्द
- अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म शेरदिल-द पीलीभीत सागा की कहानी पीटीआर से जुड़ी है
- अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया, उसके बाद जिले में खूब हो रही इसकी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पीटीआर (पीलीभीत टाइगर रिजर्व) से सटे गांवों में मानव और वन्यजीव के बीच संघर्ष तमाम घटनाएं हैं। सिकुड़ता जंगल और आबादी में पहुंच रहे वन्यजीव की घटनाओं की खबरें अक्सर अखबारों और टीवी में देखने को मिलती हैं। कई हादसे भी हुए और लोगों की जाने भी गईं। इस संघर्ष के चलते कई परिवार अपनों के खोने का दर्द आज भी महसूस कर रहे हैं। पीटीआर से सटे गांव का कुछ ऐसा ही दर्द अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म का पोस्टर जारी होते ही जिले में इसकी काफी चर्चा होने लगी है जिसकी कहानी कुछ ऐसे ही वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है।

अभिनेता ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। हालांकि पीटीआर के अफसर इस पर कुछ स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं कि फिल्म के कुछ दृश्य पीटीआर में शूट हुए या नहीं। फिलहाल जिले के लोगों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा होना शुरू हो गई है खासतौर से वन्यजीव प्रेमियों में। पीटीआर का नाम बड़े पर्दे पर सुनाई देगा। फिल्म 24 जून को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
सोशल मीडिया पर पोस्टर भी देखा है, फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा कि उसमें पीटीआर की किन चीजों को उभारा गया है।
-नवीन खंडेलवाल, उप निदेशक पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed