फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The pagoda started resonating with the chants of Har Har Mahadev

Pilibhit News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजने लगे शिवालय

Wed, 05 Jul 2023 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The pagoda started resonating with the chants of Har Har Mahadev
गौरीशंकर मंदिर में भगवान शंकर की पूजा अर्चना करते भक्त। संवाद
पीलीभीत। शहर के गौरीशंकर मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों में सावन के पहले दिन मंगलवार को ही खासी भीड़ उमड़ी। दिन भर शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर मंदिर में पुलिस तैनात रही। मंदिर जाने वाले मार्ग पर विशेष सफाई कराई गई। एक दिन पूर्व एसडीएम और पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

बिलसंडा। मंगलवार को नगर सहित क्षेत्र भर के शिव मंदिर बम-बम भोले के जयकारे से गूंज उठे। शिवलिंग का विशेष शृंगार कर जलाभिषेक किया गया। कई शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ अखंड ज्योति भी प्रज्वलित की गई। लोगों ने शिवालयों में भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, श्री कार्तिकेय और नंदी महाराज पर बिल्व पत्र, धतूरा, पुष्प सहित अन्य सामग्री चढ़ाकर विशेष पूजन किया। युवतियों ने अच्छे वर-घर की मंगलकामना के लिए व्रत रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बीसलपुर। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिवालयों में पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। मनौतियां भी मांगी। शिवालयों में पूजा-अर्चना सुबह से ही शुरू हो गई थी। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बना रहा। मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन होता रहा। इस दौरान सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। गुलेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने वालों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ जत्था
फोटो ०४ पीबीटीपी १५
पूरनपुर। सावन के पहले दिन नगर और आसपास के शिव मंदिरों में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सिरसा के जंगल में स्थित बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इधर, नगर से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए 22 शिवभक्तों का जत्था रवाना हुआ। उन्हें तिलक लगाकर और रामनामी दुपट्टा ओढ़ाकर जयकारों के साथ विदा किया गया। अमरनाथ यात्री नगर के शिव शक्ति धाम मंदिर में एकत्र हुए। जत्थे में हरिओम उपाध्याय, सुनील मिश्रा, विजयपाल सिंह, सुशील मिश्रा, उमेश सिंह, महावीर प्रसाद मिश्रा, संजय खंडेलवाल, इंद्रेश सिंह, अरुण प्रजापति, विनीत गुप्ता, सतीश मिश्रा आदि शामिल है।

गौरीशंकर मंदिर में भगवान शंकर की पूजा अर्चना करते भक्त। संवाद

गौरीशंकर मंदिर में भगवान शंकर की पूजा अर्चना करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed