फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The outline for the competition was decided at the annual meeting of the Basketball Association.

Pilibhit News: बास्केटबॉल संघ की वार्षिक बैठक में प्रतियोगिता के लिए रूपरेखा तय

Fri, 10 Apr 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The outline for the competition was decided at the annual meeting of the Basketball Association.
पीलीभीत। जिला बास्केटबॉल संघ पीलीभीत की वार्षिक सामान्य बैठक बृहस्पतिवार को बेन-हर पब्लिक स्कूल में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. परविंदर सिंह सैहमी ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश यूथ स्टेट अंडर-16 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता जून-2026 के पहले सप्ताह में होगी। इसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों की बालक एवं बालिका टीमों के बीच मुकाबला होगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। स्कूल, कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज स्तर पर नियमित बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने, योग्य कोचों की व्यवस्था और जूनियर, सीनियर एवं सब-जूनियर स्तर की समय-समय पर प्रतियोगिताओं के आयोजन पर भी चर्चा हुई। नए कार्यकारी सदस्यों के रूप में जयदीप सिंह, रमनदीप सिंह और जगजीत सिंह को शामिल किया गया।
विज्ञापन

पुराने सदस्यों को महत्वपूर्ण पदों पर पदोन्नत किया गया
संघ के पुराने सदस्यों को महत्वपूर्ण पदों पर पदोन्नत किया गया। मनोज भास्कर एवं राजेंद्र मौर्य को संयुक्त सचिव तथा कमल खोलिया को टेक्निकल कमिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। बैठक में देव सिंह, गुरसेवक सिंह, जसदीप कौर, अमन सिंह, नरेंद्र कुमार मौर्य, एकांत अरोडा, नीरज गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed