{"_id":"6d965ad16ac0ee74190699a01a0507db","slug":"the-other-day-not-farmers-the-chinese-have-run-brkedha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने दूसरे दिन भी नहीं चलने दी बरखेड़ा चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने दूसरे दिन भी नहीं चलने दी बरखेड़ा चीनी मिल
बरखेड़ा/पीलीभीत
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान न मिलने से नाराज किसानों का बरखेड़ा चीनी मिल गेट पर चल रहा धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बीसलपुर के भाजपा विधायक रामसरन वर्मा और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवण दत्त सिंह धरने में शामिल हुए। आंदोलन के चलते मिल मंगलवार सुबह दस बजे से बंद है। एसडीएम और मिल अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान भुगतान लिए बगैर धरना समाप्त करने को राजी नहीं हैं।
बरखेड़ा चीनी मिल ने गन्ना किसानों को पिछले साल के साथ इस साल का भी भुगतान नहीं किया है। इससे नाराज किसानों ने मंगलवार की सुबह मिल बंद करा दिया और गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बुधवार को भी किसान मिल गेट पर जमे रहे और मिल नहीं चलने दी। उनका आरोप है कि मिल प्रबंधन अधिकारियों की मिलीभगत के चलते किसानों का भुगतान नहीं कर रहा है।
मिल पर धरने की जानकारी होने पर भाजपा विधायक रामसरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांग को जायजा बताते हुए मिल प्रबंधन से तुरंत भुगतान की मांग की। किसान नेता श्रवणदत्त सिंह ने भी किसानों के आंदोलन में साथ देने की घोषणा की। दोपहर बाद एसडीएम बीसलपुर एपी श्रीवास्तव और मिल के अधिकारी किसानों से वार्ता के लिए पहुंचे। सभी ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान गन्ना भुगतान लिए बिना धरना समाप्त करने को राजी नहीं हुए। किसानों ने चेतावनी दी है कि गुरुवार से आमरण अनशन शुरू कर पावर प्लांट भी बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में राजेंद्र पाठक, रविंद्र गंगवार, कमलेश गंगवार, स्वामी प्रवक्ता नंद, माखनलाल, गोपाल गंगवार, परमेश्वरी दयाल, भिकारीलाल सहित कई किसान मौजूद रहे।