फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The number of tourists increased as the weather changed

Pilibhit News: मौसम का मिजाज बदलते ही बढ़ी पर्यटकों की चहलकदमी

Wed, 14 Feb 2024 03:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 14 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
The number of tourists increased as the weather changed
जंगल सफारी का आनंद लेते पर्यटक । संवाद
कलीनगर। मौसम का मिजाज बदलते ही पर्यटन स्थल पर रौनक बढ़ गई है। सैलानियों की आमद से दोनों शिफ्टों में सफारी वाहन बुक हो रहे हैं। मंगलवार को भी मुस्तफाबाद समेत चूका बीच पर पर्यटकों की चहलकदमी देखी गई।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का पर्यटन सत्र छह माह तक चलता है। ठंड के चलते दिसंबर और जनवरी माह सैलानियों की आमद कम हो गई थी। इससे सफारी के वाहनों की बुकिंग भी धीमी हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने के बाद से पर्यटन क्षेत्र की रौनक फिर बढ़ गई। लगातार सैलानी मुस्तफाबाद पहुंचकर जंगल घूम रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों शिफ्टों में सैलानी घूमने पहुंचे। मशहूर यू ट्यूबर कैफ भी पीटीआर में जंगल सफारी करने पहुंचे। उनसे मिलने के लिए बाइफरकेशन में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा लखीमपुर और हरदोई क्षेत्र से भी सैलानी पीटीआर घूमने पहुंचे। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले सैलानी, पीटीआर की खूबसूरती अद्भुत
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खूबसूरती देखने लायक है। जंगल का अद्भुत नजारा काफी पसंद आया। कई वन्यजीवों के भी दीदार हो गए। - टिंकू, लखीमपुर
पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहली बार घूमने आए। चूका और सप्तसरोवर का नजारा अद्भुत है। जंगल की हरियाली भी देखने लायक है। - मोनिस, हरदोई

जंगल सफारी का आनंद लेते पर्यटक । संवाद

जंगल सफारी का आनंद लेते पर्यटक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed