फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The number of students was increased to open the merged school

Pilibhit News: विलय हुए स्कूल को खुलवाने के लिए बढ़ाई छात्र संख्या

Fri, 25 Jul 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The number of students was increased to open the merged school
पूरनपुर। प्राथमिक विद्यालय सुखदासपुर-द्वितीय का विलय तीन किलोमीटर दूर गांव तकिया दीनारपुर में हो जाने से बच्चों के साथ ही अभिभावकों की समस्या बढ़ गई। गांव का स्कूल फिर खुलवाने के लिए छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। स्कूल की 37 छात्र संख्या के बढ़ाकर 51 होने पर प्रधान ने डीएम को पत्र भेजकर स्कूल खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत तकिया दीनारपुर के गांव सुखदासपुर के प्राथमिक स्कूल-द्वितीय की छात्र संख्या सिर्फ 37 थी। इसको लेकर स्कूल का विलय गांव तकिया दीनारपुर के प्राथमिक स्कूल में कर दिया गया। इसके विरोध में 12 जुलाई को अभिभावकों और बच्चों ने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

इसके बाद बंद हुए स्कूल की छात्र संख्या बढ़वाने के प्रयास शुरू किए गए। छात्रों का प्रवेश कराकर स्कूल के प्रेरणा पोर्टल पर छात्र संख्या 51 अपलोड करा दी गई। छात्र संख्या बढ़ने पर प्रधान हुकुम सिंह यादव ने डीएम को पत्र भेजकर बंद हुए स्कूल को खुलवाने की मांग की। पत्र भेजने वालों में रूप सिंह यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, अरविंद यादव, सुनील कुमार, राजवीर सिंह, राम बहादुर, दुर्वेश, चांदनी देवी, कल्पना, राजीव, संजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed