{"_id":"6a271e086140bb476b0e17e2","slug":"the-mystery-of-finding-the-body-of-a-young-man-remains-complicated-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-161411-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक का शव मिलने की गुत्थी उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक का शव मिलने की गुत्थी उलझी
विज्ञापन
अमरिया। थाना क्षेत्र के हरहरपुर धुरा गांव निवासी 20 वर्षीय शिव कुमार की मौत की गुत्थी अभी सुलझ नहीं सकी है। रविवार को गांव से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
अमरिया थाना क्षेत्र के हरहरपुर धुरा गांव निवासी सोमपाल का पुत्र शिव कुमार एक जून की सुबह घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दो जून को परिजनों ने अमरिया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह गांव खेत में उसका शव मिला।
थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित कर परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद