{"_id":"628d38afd4bd7f168c01c394","slug":"the-murder-of-the-young-man-by-cutting-him-from-the-bank-the-husband-and-wife-reached-the-police-station-pilibhit-news-bly4860119104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांके से काट दिया काट कर युवक की हत्या, पति-पत्नी पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांके से काट दिया काट कर युवक की हत्या, पति-पत्नी पहुंचे थाने
विज्ञापन
पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र के विजयपुर पकड़िया निवासी 28 वर्षीय कुलवंत सिंह की बांके से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पति-पत्नी मझोला पुलिस चौकी पहुंचे। उनके हाथ में बांका था। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे लोग जंगल में थे। कुलवंत ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए फायर किया था। बचाव में बांका मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तत्काल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। घटना स्थल का दौरा किया जहां पर कुलवंत के हाथ बंधे थे और उसकी लाश पड़ी थी।
न्यूरिया थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया हत्या शाम करीब पांच-छह बजे की है। पुलिस चौकी पर आरोपी पति पत्नी रात आठ बजे करीब बांका लेकर पहुंचे थे। घटनास्थल उत्तराखंड प्रांत के खटीमा कोतवाली क्षेत्र का जंगल है, जो विजयपुर पकड़िया से मात्र डेढ़ किलोमीटर के दायरे में हैं। रगुलिया जंगल में इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल उत्तराखंड का है। इसलिए तत्काल वहां की पुलिस को सूचित कर दिया गया।
पुलिस चौकी पहुंचे विजयपुर पकड़िया निवासी जसप्रीत सिंह और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर को खटीमा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आरोपी और मृतक एक ही गांव हैं। दोनों के बीच पुरानी रंजिशहै। मुकदमे बाजी भी चल रही है।