Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The municipality dropped a piece of the small dome of the dilapidated Bareilly Gate

Pilibhit News: जर्जर हो चुके बरेली गेट के छोटे गुंबद का टुकड़ा पालिका ने गिराया

Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The municipality dropped a piece of the small dome of the dilapidated Bareilly Gate
गुंमद गिराती पालिका टीम। संवाद
- सफाई निरीक्षक को व्हाट्सएप कर दी गई थी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर में ऐतिहासिक बरेली गेट के एक तरफ के गुंबद के टुकड़े को मंगलवार दोपहर बाद नगर पालिका की टीम ने गिरा दिया। इस कार्रवाई में करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक आबिद के पास मंगलवार दोपहर को व्हाट्स एप पर मेसेज आया कि बरेली दरवाजे का एक तरफ के गुंबद का टुकड़ा गिरताऊ हाल में है। यह किसी भी समय गिर सकता है। सूचना मिलते ही सफाई निरीक्षक ने सिटी मजिस्ट्रेट को जानकारी दी। इसके बाद पालिकाध्यक्ष डाॅ. आस्था अग्रवाल को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के साथ नगर पालिका के सतेन्द्र कुमार, सौरभ, ओमपाल और साबिर अली मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को लेकर वहां पर आवागमन बंद करा दिया गया। इसके बाद कर्मचारी सौरभ और ओमपाल को बरेली दरवाजे के ऊपर चढ़ाया गया। करीब एक घंटा के प्रयास के बाद गुंबद के टुकड़े को नीचे गिरा दिया गया। इसके बाद आवागमन को शुरू किया गया। इस दौरान बिजली सप्लाई को बंद करवा दिया गया। करीब एक घंटे बाद मलबे को हटवाने के बाद आवागमन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed