फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The minor who went with the young man took cash and jewellery with him

Pilibhit News: युवक के साथ गई नाबालिग साथ ले गई नकदी-जेवरात

Sun, 27 Jul 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The minor who went with the young man took cash and jewellery with him
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को गांव का ही युवक अपने साथ ले गया। किशोरी घर से नकदी और जेवरात भी साथ ले गई है। परिजनों द्वारा विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यूरिया थाने में दी तहरीर में कहा है कि 24 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही डोरीलाल पुत्र माखनलाल अपने साथ ले गया। पीड़िता के अनुसार, किशोरी घर से 70 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात भी साथ ले गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि जब पीड़िता ने आरोपी के पिता माखनलाल से इस संबंध में शिकायत की तो वह अपनी पत्नी के साथ पीड़िता के घर पहुंचे और गालीगलौज कर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर न्यूरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed