फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The matter of dispute with the first wife is in court, second marriage has been fixed

Pilibhit News: पहली पत्नी से विवाद का मामला कोर्ट में, तय कर ली दूसरी शादी

Wed, 29 May 2024 04:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
The matter of dispute with the first wife is in court, second marriage has been fixed
पीलीभीत। पत्नी से हुए विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी ससुरालियों ने उसके पति की दूसरी शादी तय कर दी। मामला जानकारी में आने पर पत्नी ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर की तहसील खटीमा के वार्ड नंबर 11 की रहने वाली अंजलि पत्नी भीमरत्न ने बताया कि अप्रैल 2017 में उसका विवाह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव जंगरौली निवासी भीमरत्न के साथ हुआ था। बाद में ससुराल वालों ने उसकी चार वर्ष की पुत्री रिद्धि के साथ उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। अंजलि का आरोप है कि इसी दौरान उसका पति गांव की ही एक लड़की को ले गया, जिसकी शिकायत थाना सुनगढ़ी पर की गई। इसके बाद उसके पति का लड़की पक्ष से समझौता हो गया। अंजलि का आरोप है कि अब उसका पति एक अन्य लड़की से शादी करना चाहता है, उसकी मंगनी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजलि का आरोप है कि मंगनी के दौरान ससुर भगवान दास, सास मुन्नी देवी, ननदोई श्रीपाल, सर्वेश और ननद सुनीता देवी, आरती,नीतू, पूजा और शादी तय करवाने वाला वीरपाल भी मौजूद थे। अंजलि ने मामले की शिकायत एसपी अविनाश पांडेय से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर पवन पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed