फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The market near the examination center was closed, the traders furious

मझोला में परीक्षा केंद्र के आसपास की मार्केट बंद कराई गई, भड़के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
The market near the examination center was closed, the traders furious
मझोला। मझोला में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए नेहरू इंटर कॉलेज के आसपास की मार्केट बृहस्पतिवार को पुलिस ने बंद करा दी। इससे व्यापारी भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे। बोले- बिना शासनादेश पुलिस ने मनमानी करते हुए दुकानें बंद कराई हैं। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा तो डेढ़ घंटे बाद दुकानें खुलवा दी गईं।
विज्ञापन

मझोला नगर पंचायत में नेहरू इंटर कॉलेज के आसपास मार्केट है। करीब 40-50 दुकानें हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन पुलिस ने ये दुकानें नहीं खुलने दीं। व्यापारियों ने इसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल को पूरी जानकारी दी। कपिल अग्रवाल ने अमरिया के उप जिलाधिकारी से बातचीत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस पर उन्होंने सदर विधायक संजय गंगवार और जिलाधिकारी को अवगत कराया।
विज्ञापन

विधायक ने जिलाधिकारी से बातचीत की। इसके बाद दुकानें खोलने का निर्देश जारी हुआ। साथ में यह जरूर कहा गया कि जिन दुकानों पर फोटो कॉपी और स्कैनर लगे हैं, वे अपनी दुकान पर यह नोटिस चस्पा करें कि परीक्षा अवधि में न फोटो कॉपी होगी और न ही स्कैनिंग का काम होगा। इस शर्त पर व्यापारी सहमत हो गए और बाजार साढ़े दस बजे खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed