फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The main conspirator in the paper leak case of Bihar Public Service should be arrested

बिहार लोकसेवा के पेपर लीक कांड में मुख्य साजिशकर्ता की हो गिरफ्तारी

Wed, 08 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The main conspirator in the paper leak case of Bihar Public Service should be arrested
सांसद वरुण गांधी - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बिहार लोकसेवा (बीपीएससी) द्वारा आयोजित 67 वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में सांसद वरुण गांधी ने कहा कि मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा। ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन

सांसद ने मंगलवार को कहा कि बीपीएससी परीक्षा में धांधली से छह लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है। निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। परीक्षा की अगली तारीख पर संशय भी खत्म किया जाए। सांसद ने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए परीक्षा को जल्द फिर से कराने का सुझाव दिया। सांसद ने कहा कि बीपीएससी के चेयरमैन की बर्खास्तगी की जाए। अगर तत्काल कार्रवाई की जाती है तो न्याय के साथ विकास की अवधारणा को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि इस विषय की गंभीरता को समझते हुए ऐसे कदम उठाए जाएं जो पूरे देश के लिए उदाहरण बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed