{"_id":"682a11a1d6327fbe75014bcf","slug":"the-lover-informed-the-girlfriends-husband-about-the-love-affair-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136139-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रेमी ने प्रेमिका के पति को दी प्रेम प्रसंग की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रेमी ने प्रेमिका के पति को दी प्रेम प्रसंग की जानकारी
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी न करने से नाराज होकर विवाहित प्रेमिका के पति को अपने प्रेम-प्रसंग की जानकारी दे दी। प्रेमिका के भाई ने कोतवाली में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।
एक गांव निवासी युवक का अपने ही गांव की युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। युवती के घर वालों ने उसकी शादी दूसरे गांव के युवक से कर दी। इस बात से युवती का प्रेमी नाराज हो गया और उसने प्रेमिका के पति को अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में बता दिया।
इससे पति-पत्नी में झगड़े होने लगे। विवाद बढ़ने पर युवती ने अपने मायके वालों को मामले की जानकारी दी। युवती के भाई ने रविवार को कोतवाली में युवती के प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक को बुलाया गया है।