फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The lock on the X-ray room has been hanging for a month... patients are wandering around

Pilibhit News: एक माह से एक्सरे कक्ष पर लटक रहा ताला... भटक रहे मरीज

Wed, 04 Dec 2024 12:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
The lock on the X-ray room has been hanging for a month... patients are wandering around
बिलसंडा सीएचसी में बंद पड़ा एक्सरे कक्ष।संवाद
पीलीभीत। विभागीय अफसरों की अनदेखी से सीएचसी के एक्सरे कक्ष पर करीब एक माह से ताला लटका है। टेक्नीशियन की तैनाती न होने से मरीजों को एक्सरे के लिए निजी जांच केंद्रों पर रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। एक्सरे न होने से सीएचसी से जुड़े करीब 15 गांवों की 20 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

बिलसंडा सीएचसी पर करीब दो वर्ष पूर्व मरीजों की सुविधा के लिए एक्सरे मशीन लगवाई गई। कुछ समय बाद यहां टेक्नीशियन की नियुक्ति हुई, लेकिन पिछले माह से उसे बीसलपुर भेज दिया गया। इसके बाद वह यहां महज तीन दिनों के लिए एक्सरे करने आता रहा।
विज्ञापन

इसके बाद एक माह पूर्व से वह तीन दिन भी नहीं आ रहा है। इससे यहां के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज सीएचसी आते हैं और मायूस होकर लौट जाते हैं। मरीजों को बीसलपुर सीएचसी या फिर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। इन स्थानों पर मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें कई चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन गांवों के लोगों को हो रही परेशानी
बिलसंडा नगर, ओड़ाझार, परेवा, मुड़िया, न्यूरानपुर, बड़ागांव, लिलहर, ईंटगांव, केंचुआ, मानपुर, नांद अकबराबाद, घुंघचाईया, गुलड़िया, दमूपुरा आदि।
--
-टेक्नीशियन के लिए विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
- डॉ. मनीष राज शर्मा, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed