फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The knock of the third wave of Corona in the district, two cases were found

जिले में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, दो केस मिले

Sun, 02 Jan 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
The knock of the third wave of Corona in the district, two cases were found
पीलीभीत। नये साल के पहले दिन ही जिले में दो कोरोना संक्रमित निकले। तीसरी लहर के संकट के बीच जिले में अभी तक कोरोना का कोई केस नहीं था, लेकिन शनिवार को दो केस सामने आ गए। दुबई से परिवार के साथ लौटे पूरनपुर क्षेत्र में एक चिकित्सक का दस वर्षीय पुत्र और पीलीभीत शहर के सराफ का बेटा संक्रमित मिला है। ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए युवक की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। बच्चे की जीनोम सीक्वेंसिंग तब कराई जाएगी जब उसके परिवार या कॉलोनी का कोई व्यक्ति संक्रमित मिलेगा। फिलहाल दोनों को ही होम आइसोलेट कर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत शहर का रहने वाला एक 26 वर्षीय युवक 25 दिसंबर को कुछ काम से गाजियाबाद गया था। वहां उसकी तबीयत खराब हुई। उसकी जांच कराई गई। इसी दौरान वह फरीदाबाद अपने एक दोस्त के यहां चला गया। 30 दिसंबर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे फरीदाबाद में ही होम आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। वहीं पूरनपुर के एक चिकित्सक का परिवार दुबई से लौटा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरे परिवार के सैंपल की जांच हुई। जांच में सिर्फ बच्चा ही कोरोना संक्रमित मिला। वह पीलीभीत शहर में ही रहता है। उसे यहीं होम आईसोलेट किया गया है। पूरे परिवार के साथ कॉलोनी के लोगों का भी सैंपल लिया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि बच्चा सामान्य है। उसमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। एहतियात के तौर पर परिवार और कॉलोनी के लोगों का सैंपल लिया है। इनमें अगर कोई संक्रमित मिलता है तो बच्चे की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। फिलहाल कोरोना के दो केस मिलने के बाद सैंपलिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दुबई से लौटा था चिकित्सक का परिवार, 27 लोगों के सैंपल लिए गए
पूरनपुर में चिकित्सक का परिवार कुछ दिन पूर्व ही दुबई से लौटा था। कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम चिकित्सक के अस्पताल पहुंची। कर्मचारियों सहित 27 लोगों के सैंपल लिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्र कुमार ने बताया कि नगर निवासी एक चिकित्सक का पुत्र परिवार के साथ पिछले सप्ताह दुबई से लौटा था। चिकित्सक पुत्र और उसके परिवार के लोगों ने दिल्ली की एक प्राइवेट लैब में जांच कराई। इसमें चिकित्सक पुत्र के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शनिवार को इसकी जानकारी मिलने पर चिकित्सक के अस्पताल के कर्मचारियों सहित 27 लोगों की जांच कराई गई। चिकित्सक का परिवार जिला मुख्यालय पर रहता है। चिकित्सक पुत्र को जिला मुख्यालय स्थित उसके आवास में होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed