फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The issue of the crumbling roads of the city dominated the meeting of Udyog Bandhu

उद्योग बंधु की बैठक में छाया रहा शहर की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा

Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
The issue of the crumbling roads of the city dominated the meeting of Udyog Bandhu
पीलीभीत। डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को हुई जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में शहर की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा छाया रहा। इसके अलावा जीएसटी की बढ़ी दरों से कपड़ा और जूता व्यापारियों के लिए कैंप लगाए जाएं। शहर में अनाधिकृत रूप से आ रहे सामान को रोका जाए। इससे व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांधी सभागार में हुई बैठक में शहर के व्यापारियों को बुलाया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने मुद्दा उठाया कि रैन बसेरों के बोर्ड लगाए जाने चाहिए। जीएसटी की दरों में हुए बदलाव की जानकारी देने के लिए कैंप लगाए जाएं। नौगवां ओवरब्रिज के अंडरपास की सड़क टूट चुकी है। मधुवन कॉलोनी के पास पुलिया ऊंची बना दी गई जिसे सही कराया जाए। व्यापारी नेता अतुल का कहना था क रामा कॉलेज रोड टूटी पड़ी है, स्टेशन रोड से लेकर शहर के अंदर भी पाइप लाइन के लिए सड़कें खोद दी गईं। डीएम पुलकित खरे ने आश्वासन दिया कि जल्द उनको सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed