{"_id":"65e0de51e710a11f8580d58be8d85bba","slug":"the-intersection-of-the-nine-acres-land-in-river-capacitance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान के चलते नौ एकड़ भूमि नदी में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान के चलते नौ एकड़ भूमि नदी में समाई
Hazara
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नहरोसा की आबादी की ओर शारदा का कटान कुछ मंद हुआ है, लेकिन आबादी के निकट स्थित ग्रामीणों की कृषि भूमि व वन भूमि का कटान एक बार फिर तेज हो गया है। बीते 24 घंटे में नदी ने यहां वन विभाग की दो एकड़ नर्सरी सहित पांच किसानों की करीब नौ एकड़ कृषि भूमि को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
बचाव कार्य तेजी से होने पर नहरोसा के पास नदी के भूकटान की गति कुछ धीमी पड़ गई है, लेकिन गांव के दक्षिण दिशा में भूकटान एक बार फिर तेज हो गया है। नदी के इस ताजा भू-कटान के चलते बीते 24 घंटे में वन विभाग की दो एकड़ नर्सरी के अलावा गांव निवासी रियाज अहमद की तीन, रफीक, इबारत अली, सज्जाद और फरीद अहमद की एक-एक एकड़ कृषि भूमि मय गन्ना और धान की लहलहाती फसल समेत नदी की भेंट चढ़ गई। गांव के समीप हो रहे भूकटान से किसानों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
ठोकरों का निर्माण कराने की मांग
पूरनपुर। गांव ढक्का चाट निवासी विवेक सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में शारदा नदी के इस पार कटान से बचाव को ठोकरों के निर्माण की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि शारदा के भूकटान से बचाने को अब तक नदी के पार तमाम ठोकरें बनाई गई। इधर, ठोकरें न बनने से चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया क्षेत्र में नदी के भूकटान से भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन