{"_id":"670bbd239f82ea5cbb07743c","slug":"the-indefinite-sit-in-protest-in-rahulnagar-continues-for-the-ninth-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123985-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राहुलनगर में चल रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन नवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राहुलनगर में चल रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन नवें दिन भी जारी
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर में धरने पर बैठे लोग।स्रोत:प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक पक्का तटबंध बनाने सहित तीन मांगों को लेकर भाकपा (माले) का गांव राहुलनगर में चल रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन नवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में किसी अफसर के समस्या सुनने के लिए न पहुंचने पर रोष व्यक्त किया गया।
धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि शारदा नदी हर साल क्षेत्र में तबाही मचाती है। ऐसे में जरूरी है कि बाढ़-कटान से निजात दिलाने के लिए गांव चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया तक पक्का तटबंध बनाया जाए। साथ ही किसानों की शारदा नदी में समाई जमीन के बदले जमीन और बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाय।
रविवार को प्रह्लाद, हरनाम सिंह, गौरी शंकर, माधो ने विचार रखे। शीतल, पूजा, कल्पना, मनीषा, रानी, खुशबू, ममता, रिंकी, नाजमा, विजय लक्ष्मी, राजमती, सपना, निर्मला, आफरीन, राजमती, सरस्वती, गूंजा, मनीषा आदि महिलाएं और स्कूली बच्चे धरने पर बैठे।