फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The hunger strike that was going on for 99 days was ended by feeding sweets

Pilibhit News: मिठाई खिलाकर समाप्त कराई 99 दिनों से चल रही भूख हड़ताल

Sun, 26 Jan 2025 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The hunger strike that was going on for 99 days was ended by feeding sweets
पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर में बैठक को संबो​धित करती कृष्णा अ​धिकारी।स्रोत:आंदोलनकारी
पूरनपुर। धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक पक्का तटबंध बनाने सहित तीन मांगों को लेकर भाकपा (माले) की गांव राहुलनगर में चल रही बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल तटबंध बनाने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद शनिवार को समाप्त कर दी गई। धरना स्थल पर हुई सभा में आश्वासन के अनुसार तटबंध का काम शुरू न होने पर फिर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

गांव राहुलनगर में 115 दिन से आंदोलन और 99 दिन से बेमियादी भूख हड़ताल चल रही थी। शनिवार को धरना स्थल पहुंचे भाकपा (माले) राज्य सचिव सुधाकर यादव, केंद्रीय कमेटी सदस्य व प्रगतिशील महिला एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने अनशनकारियों को मिठाई खिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान हुई सभा में कृष्णा अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र को बचाने के लिए चलाए गए आंदोलन की जीत लोकतंत्र और संविधान की जीत है।
विज्ञापन

भाकपा माले राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही इस देश में मनुवाद को संविधान के रूप में पेश करने की कोशिश करती रही है। सभा में भाकपा (माले) के जिला सचिव देवाशीष राय, अफरोज आलम, देवीदयाल, सईद खां, नगीना, प्रहलाद, कांती देवी, सुशीला आदि ने विचार रखे। भाकपा माले नेता देवाशीष राय ने बताया कि आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। अगर आश्वासन के अनुसार तटबंध नहीं बना तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed