फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The historic Ramlila fair started with Ganesh Puja and procession

Pilibhit News: गणेश पूजन और शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक रामलीला मेला शुरू

Sat, 28 Sep 2024 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
The historic Ramlila fair started with Ganesh Puja and procession
बीसलपुर में निकाली गई गणेश शोभा यात्रा।संवाद
बीसलपुर। शनिवार को नगर में गणेश शोभायात्रा निकालने और मेला मैदान पर पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला मेले का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

रामलीला मेले के सिलसिले में शनिवार की शाम मोहल्ला साहूकारा से गणेश शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे चले ठेले पर गणेश जी की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उसके पीछे ट्रैक्टर ट्राॅली पर एक कलाकार गणेश जी का स्वरूप धारण कर विराजमान था।
पीछे चल रही ट्रैक्टर ट्राॅलियों पर भगवान शिव और पार्वती की झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा के साथ भगवान श्रीराम के चित्र भी ठेलों पर सजाए गए थे। बैंड-बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा देर शाम रामलीला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। उसके बाद मेला मैदान पर विधिवत गणेश पूजन हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष गंगाधर दुबे, उपाध्यक्ष विष्णु कुमार गोयल, लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल और मोहित मित्तल समेत मेला कमेटी के काफी पदाधिकारी मौजूद रहे। लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि रविवार की शाम पार्वती जन्म लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीता जन्मोत्सव, विश्वामित्र आगमन व ताड़का वध लीला का मंचन

पीलीभीत। परमठ मंदिर पर शनिवार को सीता जन्म, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, सुबाहु वध लीला का मंचन किया गया।
इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, केशव सक्सेना, रमाकांत पांडेय, अमरीश शर्मा अंबू, अंकुर गुप्ता, आयुष सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुर में निकाली गई गणेश शोभा यात्रा।संवाद

बीसलपुर में निकाली गई गणेश शोभा यात्रा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed