फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The heat was rising power system only Beptri

गर्मी बढ़ते ही बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था

Mon, 20 Apr 2015 11:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 20 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
The heat was rising power system only Beptri
गर्मी बढ़ते ही शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रविवार की
विज्ञापन
रात से लेकर सोमवार को पूरे दिन बिजली की अघोषित कटौती जारी रही। जिससे शहरवाली काफी बेहाल रहे।

गर्मी के साथ-साथ शहर व देहात इलाकों में बिजली की मांग बढ़ी है। इसके साथ ही साथ शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। रविवार की दोपहर ढाई बजे गुल हुई बिजली शाम करीब 4.30 बजे आई। डेढ़ घंटे रुकने के बाद फिर गायब हो गई। इसके बाद शाम करीब सात बजे सप्लाई शुरू हुई, लेकिन एक घंटे बाद फिर गुल हुई बिजली रात करीब 11 बजे आई।

दो घंटे बाद फिर कटौती कर दी गई। यही हाल सोमवार को भी रहा। पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही। भीषण गर्मी के बीच इस अघोषित कटौती से उपभोक्ता काफी परेशान रहे। रात में उमस भरी गर्मी ऊपर से मच्छरों का प्रकोप झेल रहे शहरवासियों की पूरी रात जागते हुए बीत गई। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों के घरों पर लगे इंनवर्टर भी जवाब दे गए।
इस बारे में बिजली विभाग के एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि  शहर से बिजली कटौती नहीं की जा रही है। ऊपर से जिस हिसाब से बिजली आपूर्ति मिल रही है, उसी के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed