फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The health team remained seated, jumped from a moving ambulance and ran infected

स्वास्थ्य टीम बैठी ही रह गई, चलती एंबुलेंस से कूदकर भाग गया संक्रमित

Sat, 02 Jan 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
The health team remained seated, jumped from a moving ambulance and ran infected
सड़क पर घूम रहा था संक्रमित, मोहल्ले वालों की शिकायत पर पहुंची थी टीम
विज्ञापन

न्यूरिया/ पीलीभीत। होम आइसोलेट करने के बाद सड़क पर घूम रहे संक्रमित को देखकर लोगों ने एतराज किया तो वह झगड़े पर उतारू हो गया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम उसे एंबुलेंस में बैठाकर चली ही थी कि वह चलती एंबुलेंस से कूदकर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। टीमें संक्रमित की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा का रहने वाला एक युवक 28 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव निकला था। उसे स्वास्थ्य टीम ने होम आइसोलेट कर दिया था। बावजूद इसके संक्रमित घर के बाहर घूम रहा था। इससे आसपास के लोगों को संक्रमण का खतरा बना था। शुक्रवार शाम को वह घर के बाहर घूमने निकला तो मोहल्ले के मोहम्मद अहमद समेत अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया। आरोप है कि बांका लाकर हमला करने की भी कोशिश की। गुस्साए लोगों ने संक्रमित को पकड़ लिया। रस्सी से बांधकर सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। कुछ ही देर में मौके स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची। मोहल्ले के लोगों ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की मांग रख दी।
विज्ञापन

इस पर टीम कोविड अस्पताल भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस में बैठाकर आगे बढ़ी। एंबुलेंस की स्पीड कम ही थी। इसी दौरान संक्रमित कुछ दूर पहुंचते ही कूदकर भाग गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित के भागने की सूचना सीएमओ को दी। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी है। संक्रमित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed