{"_id":"68e80659b1cd2c1ba304f5c8","slug":"the-guard-was-taken-down-and-an-attempt-was-made-to-run-over-the-secretary-and-staff-with-a-tractor-trolley-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-145690-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गार्ड को नीचे उतारा, सचिव और स्टाफ पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गार्ड को नीचे उतारा, सचिव और स्टाफ पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चढ़ाने का प्रयास
Fri, 10 Oct 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। धान भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली बीसलपुुर मंडी ले जाते चालकों ने गार्डों को धक्का दिया और ट्रैक्टर-ट्राॅली भगा ले गए। मंडी सचिव व स्टाफ पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चढ़ाने की कोशिश की। मामले में मंडी सचिव ने तीन अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंडी सचिव बीसलपुर नाजिम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बुधवार दोपहर दो बजे बिलसंडा क्षेत्र के किसानों ने फोन से अवगत कराया कि कुछ व्यापारी अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली में शाहजहांपुर से धान भरकर अवैध बिक्री करने लाए हैं। सूचना पर वह अपने मंडी सहायक ओमपाल, अभिरक्षक सतीश शर्मा व पीआरडी जवानों के साथ कुरैया कलां गुरुद्वारा के पास पहुंचे।
वहां धान से लदी तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली मिलीं। उनके चालक धान संबंधित कागज नहीं दिखा सके। पूछताछ में बताया कि धान निगोही के आढ़तियों का है। गार्डों को बैठाकर चालकों से ट्रैक्टर-ट्राॅली मंडी समिति बीसलपुर लेकर चलने को कहा। कस्बे में पहुंचकर तीनों चालकों ने ट्रैक्टर बमरौली की तरफ दौड़ा दिए। गार्ड रामलाल को धक्का देकर ट्रैक्टर से नीचे धकेल दिया। उन्होंने स्टाफ के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन चालकों ने नहीं रोकी। ट्रैक्टर ट्राॅली को ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। जान से मारने की धमकी देकर ट्रैक्टर-ट्राॅली भाग ले गए। इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद