फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The ground is ready, players are unable to practice due to lack of resources

Pilibhit News: मैदान तैयार, संसाधनों के अभाव में अभ्यास नहीं कर पा रहे खिलाड़ी

Sun, 16 Jun 2024 03:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
The ground is ready, players are unable to practice due to lack of resources
नगरिया खुर्द कला गांव में बना मिनी स्टेडियम ।संवाद
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के बंगाली बाहुल्य गांवों के युवाओं का खेलों के प्रति जज्बा देखते ही बनता है। मगर संसाधनों के अभाव में यह प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। लंबे समय बाद क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कला में मैदान तो तैयार हो गया, लेकिन संसाधनों की कमी अब भी दूर नहीं हो सकी है। युवा अपनी जेब से रुपये खर्च कर अभ्यास के लिए जरूरी चीजें खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

शारदा डैम की तलहटी में दस से अधिक गांव बसे हैं। अधिकांश गांवों में बंगाली समाज के लोग रहते हैं। लंबे समय से यह लोग खेल का मैदान उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। इसके बाद नगरिया खुर्द कला गांव में खेल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए करीब चालीस लाख का बजट स्वीकृत हुआ। इसके बाद पंचायत घर के खाली मैदान को मिनी स्टेडियम में तब्दील किया गया।
विज्ञापन

मैदान के चारों ओर चहारदीवारी करने के साथ बैठने के लिए पवेलियन बनाया गया। अब यहां युवा अभ्यास के लिए तो आते हैं मगर संसाधनों की कमी के चलते वह सही से प्रतिभा नहीं निखार पा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि खुद के भरोसे संसाधनों एकत्र कर खेलों का अभ्यास कर रहे हैं। मिनी स्टेडियम बनने से गांव के अलावा रमनगरा, पुरैना, गभिया सहराई आदि गांव के युवा भी खेलने आते हैं। ग्राम प्रधान विवेकानंद का कहना है कि संसाधन मुहैया कराने को लेकर पत्राचार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed