{"_id":"57f2a40c4f1c1b8b3226fc6a","slug":"the-grand-procession-turned-maharaja-agrasen","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल सभा समिति के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत सोमवार को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा धूमधाम से निकली। शोभायात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया।
बड़ा स्थल मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे रथ पर महाराजा अग्रसेन चल रहे थे। इसके पीछे चल रहे घोड़ों पर महाराजा अग्रसेन के सभी 18 वंशजों गोयल, मित्तल, गर्ग, तायल, ऐरन, गोयन, बिंदल, जिंदल का स्वरूप धारण कर लोग चल रहे थे । बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा का रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। निर्धारित मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा देर रात अग्रवाल सभा भवन पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद अग्रवाल सभा भवन में हुए कार्यक्रम में मनीषा मित्तल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महाराजा अग्रसेन और उनके वंशजों का स्वरूप धारण करने वाले बच्चों को समिति के पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया। शोभायात्रा के साथ समिति के संरक्षक विष्णु गोयल, कृष्णऔतार अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, ऑडिटर अनुज मित्तल, बंटी मित्तल, अनुराग मित्तल, अवधेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल मनोज गोयल, पंकज अग्रवाल समेत सभी पदाधिकारी चल रहे थे।