फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The government will free operation for the deaf

बधिरों के मुफ्त आपरेशन कराएगी केंद्र सरकार

Sun, 24 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 24 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से लगे नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, स्मार्ट छड़ी, हियरिंग मशीन आदि बांटी। उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

शहर के राम इंटर कॉलेज में शनिवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एल्मिको) के सहयोग से लगे शिविर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केेंद्र सरकार ने बधिर बच्चों के आपरेशन का बीड़ा उठाया है। जो आपरेशन प्राइवेट अस्पतालों में करीब दस लाख रुपये में होता है, सरकार उसे नि:शुल्क कराएगी। पांच वर्ष के बधिर बच्चों के अभिभावक जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक सुखवीर सिंह भदौरिया से मिलकर अपना पंजीकरण कराएं। एल्मिको संस्था की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि एल्मिको ने जिले के दिव्यांगों को नई ऊर्जा दी है। आने वाले समय में भी एल्मिको का सहयोग इसी तरह जारी रहेगा।  उन्होंने 551 ट्राईसाइकिल, 67 व्हील चेयर, 55 छड़ी, नौ स्मार्ट केन, 97 हियरिंग मशीन का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराने का भी आश्वासन दिया। भीषण गर्मी के बावजूद उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

 इस मौके पर डीएम मासूम अली सरवर, एल्मिको के महाप्रबंधक पीके दुबे, सतीश जायसवाल, सुखवीर सिंह भदौरिया, एमआर मलिक आदि मौजूद रहे। इधर उपकरण पाने को तमाम दिव्यांग भटकते देखे गए। जिन्हें बाद में उपकरण मुहैय्या कराने आश्वासन दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी तक ऐसे शिविरों के बारे में सुना ही था, लेकिन आज यहां आकर देखा और पति के लिए ट्राइसाइकिल भी मिल गई। अब उनकी जिंदगी आराम से चल सकेगी।
लीलावती, गांगूपुर 


घरेलू काम और चार बच्चों की परवरिश करना बेहद मुश्किल था। अब ट्राईसाइकिल मिल गई तो दूसरों पर निर्भर रहने की समस्या भी दूर हो गई। 
हीराकली, नौआनगला


मैंने इंटर तक तो जैसे तैसे पढ़ाई कर ली, लेकिन अब कानों से बिल्कुल सुनाई नहीं देता। शिविर के बारे में पता चला तो यहां आई। हियरिंग मशीन मिलने से अब आगे की पढ़ाई की राह भी आसान हो सकेगी। 
दुर्गेश कुमारी, गौहनिया


कानों से सुनाई न देने के कारण हर कोई उपहास उड़ाता था, लेकिन अब मुझे कैंप में मशीन दी गई है। इससे तो मैं आसानी से दूसरों की बातें सुन सकती हूं। 
सविता कुमारी, हिम्मतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed