फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The government has won the trust of traders: Sanjay Singh Gangwar

सरकार ने व्यापारियों का जीता भरोसा : संजय सिंह गंगवार

Sun, 27 Jul 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The government has won the trust of traders: Sanjay Singh Gangwar
राज्यमंत्री का सम्मान करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदा​धिकारी। संवाद
पीलीभीत। शहर के एक भवन में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि व्यापार देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए भाजपा सरकार में व्यापारी सबसे मजबूत स्तंभ है। उसकी प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


शनिवार शाम शहर के एक भवन में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू और महिला उपाध्यक्ष सपना यादव के सम्मान में यह आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे व्यापारिक समस्याओं और अफसरशाही से जुड़ी चुनौतियों के समाधान में हरसंभव सहयोग देंगे।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने व्यापार के साथ युवाओं को जोड़ने की अपील करते हुए उद्यमिता की ओर प्रेरित किया। नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संवाद बनाए रखने का वादा किया। महिला उपाध्यक्ष सपना यादव ने महिलाओं को व्यापार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। इस मौके पर पंकज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, शैली शर्मा, राकेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed