फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl was raped several times, now she is being threatened to make the video viral

Pilibhit News: युवती से कई बार किया दुष्कर्म, अब वीडियो वायरल करने की धमकी

Fri, 18 Oct 2024 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
The girl was raped several times, now she is being threatened to make the video viral
पीलीभीत। सोशल साइड पर धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी सोशल साइड पर एलआर राहुल नाम की आईडी के व्यक्ति से दोस्ती हुई। इस वर्ष होली के बाद युवक उससे मिलने आया और एक कैफे में ले गया। आरोप है कि यहां युवक ने एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

वीडियो के डर से पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। आरोप है कि 13 अक्तूबर 2024 को उक्त युवक उससे मिलने के लिए आया और जबरन साथ ले जाने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गला दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अपना सही नाम जावेद बताया। इसके बाद धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। शोर शराबा करने पर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल उर्फ जावेद को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed