फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl died in the accident, including two

हादसे में बच्ची समेत दो की जान गई

Mon, 31 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 31 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The girl died in the accident, including two
हादसे में बच्ची समेत दो की जान गई - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  टनकपुर हाइवे पर नेहरू पार्क के पास भूसी लदे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद पीछे से आ रही बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो वर्षीय अजविका पुत्री आदर्श उपाध्याय की मौत हो गई। वहीं असम हाइवे पर कुठिया मोड़ के पास बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार 45 वर्षीय भजनलाल की मौत हो गई। हादसों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराकर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन

हादसा एक : 
शनिवार देर रात टनकपुर हाइवे पर हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गोदावरी स्टेट कालोनी निवासी आदर्श उपाध्याय  एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है। शनिवार रात पत्नी निशा (28) और दो वर्षीय बेटी अजविका के साथ बाइक से निकले थे। इस बीच टनकपुर हाइवे पर नेहरु पार्क के पास भूसी लदे ट्रक की सेंट्रों कार से टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी अमन (25) पुत्र संजय, राजेंद्र (17) पुत्र मोहनलाल गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान दंपति की बाइक भी कार से टकरा गई। जिसमें दंपति घायल हो गए और मासूम अजविका की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहंा उसे उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। ठेका चौकी प्रभारी रनजीत सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा किया गया है। पहले कार और ट्रक की टक्कर हुई थी। जिसके बाद बाइक उसमें जा घुसी थी। 
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौराकलां गांव के निवासी 45 वर्षीय भजनलाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार शाम को साइकिल से धान की फसल देखने के लिए खेत जाने के लिए निकले। पूरनपुर रोड पर कुठिया मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में किसान और बाइक सवार दो युवक माधौटांडा क्षेत्र के जमुनिया निवासी दर्शन लाल पुत्र रोशनलाल व ओपी पुत्र कमलकांत भी घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां किसान भजनलाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस से जानकारी मिलने पर परिवारीजन भी आ गए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर बाइक सवार युवक नशे की हालत में बताए जा रहे हैं। उनके पास से शराब के पौवा भी बरामद हुआ। मृतक किसान की पत्नी चंपादेवी ने बताया कि उनके चार बेटे प्रेमशंकर, गंगाराम, नरेशपाल, चेतराम है। इसके अलावा दो बेटी मेनका और नीलम हैं। जिसमें मेनका की अविवाहित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इक की टक्कर से गिरकर वृद्ध घायल 
जहानाबाद थाना क्षेत्र के हरचुईया गांव निवासी 65 वर्षीय छोटेलाल बीसलपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार को काम निपटाकर फैक्ट्री से घर जाने को निकले। फैक्ट्री गेट से निक ले ही थे कि बाइक ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। बाइक सवार युवक ने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। इधर माधौटांडा थाना क्षेत्र के सुखदासपुर निवासी वसीम (35) पुत्र अकील को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद कार चालक ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
टायर फटने के बाद पलटी बोलेरो कार, चार घायल 
हजारा।  थाना क्षेत्र के टिल्ला नंबर चार के निवासी गुरवचन सिंह (45) रविवार को बोलेरों कार से सिद्धनगर गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। उनके साथ मां गुरजीत कौर (64) और गांव के ही सोमा कौर, रेशम सिंह भी थे। शारदापुरी के पास पहुंचते ही अचानक टायर फटने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार चारों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को परिवारीजन निजी अस्पताल में ले गए। 

बाइक की टक्कर से किशोरी गंभीर रुप से घायल 
माधौटांडा  रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किशोरी गंभीर रुप से घायल हो गई।  गजरौला थाना क्षेत्र के कल्यानपुर नौगवां गांव के रहने वाले किसान  प्रेमशंकर की 14 वर्षीय पुत्री किरन सोमवार सुबह सड़क पार कर रही थी। इस  बीच एक बाइक ने टक्कर मार कर उसे घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे आसपास के  ग्रामीणों ने परिवारीजनों को सूचना दी। जिसके बाद किशोरी को जिला अस्पताल  भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed