फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl committed suicide due to refusal of marriage in love affair and indecency with her mother.

Pilibhit News: प्रेम प्रसंग में शादी से इन्कार और मां से अभद्रता पर युवती ने की थी आत्महत्या

Sat, 07 Feb 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide due to refusal of marriage in love affair and indecency with her mother.
सेहरामऊ उत्तरी में 29 जनवरी को युवती के फंदे पर लटककर जान देने का मामला
विज्ञापन


पूरनपुर। प्रेमी के परिजन ने युवती की शादी से इन्कार कर दिया। शादी की बात करने प्रेमी के घर पहुंची उसकी मां को धक्का देकर भगाने, धमकाने से क्षुब्ध होकर युवती ने आठ दिन पूर्व फंदे पर लटककर जान दी थी। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर शनिवार को प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण की पुत्री (19) का शव घर के समीप पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात आई थी। तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती की मां ने दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। घटना में अब नया मोड़ आया है। युवती की मां ने उसके प्रेमी के परिजन पर शादी की बात से इन्कार करने, धक्का देकर भगाने से क्षुब्ध होकर बेटी के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की मां की ओर से आरोपी रोहित और उसकी मां राजकुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें कहा कि उसकी पुत्री का आरोपी रोहित से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर रोहित के घर पुत्री की शादी की बात करने घटना से तीन दिन पहले गई थी। रोहित की मां राजकुमारी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। खुशामद करने पर उसे धमकाते हुए धक्का देकर घर से निकाल दिया। उसे और उसकी पुत्री को मार डालने की धमकी दी थी। एकत्र हुए लोगों ने समझाकर उसे घर भेज दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed