फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The game of earning money is being played by ignoring the standards in construction works

Pilibhit News: निर्माण कार्यों में मानकों को दरकिनार कर खेला जा रहा कमाई का खेल

Mon, 12 May 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The game of earning money is being played by ignoring the standards in construction works
पीलीभीत। जिले में हो रहे निर्माण कार्यों में मानकों को दरकिनार कर कमाई का खेल खेला जा रहा है। हाथ से सड़क उखाड़ते वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं। ग्रामीण भी इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं। मगर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और जिला पंचायत के अधिकारी जांच के नाम पर मामले को दबाने में जुटे रहते हैं। कार्रवाई सिर्फ जांच और रिपोर्ट मांगने तक ही सीमित रह जाती है।
विज्ञापन

चार दिन पहले पूरनपुर तहसील में जिला पंचायत की ओर से चंदुइया से मनहरिया मार्ग की मरम्मत में मानकों की अनदेखी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें ग्रामीण हाथ से सड़क उखाड़ते दिख रहे थे। बता दें कि इस सड़क का निर्माण एक साल पहले ही हुआ था। घटिया सामग्री का उपयोग होने से चंद दिन में ही सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई थी। उस समय भी लोगों ने निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि सांठगांठ के चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व जिला पंचायत के ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत शुरू कराई। मरम्मत में भी मानकों की अनदेखी की गई। शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सड़क पपड़ी की तरह उखड़ती दिखी। मामले में डीएम ने जिला पंचायत एमए से स्पष्टीकरण मांगा। जिला पंचायत की जांच में निर्माण में गड़बड़ी तो मिली, लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई। डीएम की ओर से भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाथ लगाते उखड़ रही 90 लाख से बनी सड़क
पांच अप्रैल को वायरल हुए वीडियो में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई गई सड़क को ग्रामीण हाथ से उखाड़ते दिखे थे। गजरौला थाना क्षेत्र में कल्यानपुर नहर से गांव दियूरी जाने वाली इस सड़क का निर्माण करीब 90 लाख रुपये से कराया गया था। ग्रामीणों ने यहां भी निर्माण में मानकों की अनदेखी की शिकायत की थी। विभागीय जिम्मेदारों ने जांच के नाम पर घटिया निर्माण के मामले को दबा दिया था।


जांच की बात कहकर मामले को दबा रहे अफसर
अप्रैल में ही थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सिंहपुर से कुरैया जाने वाली सड़क का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सड़क हाथ से उखड़ती देखी गई। ग्रामीणोंं ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों ने जांच की बात कहकर मामले को दबा दिया। इसी तरह कई अन्य सड़कों के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। करीब दो माह पूर्व घुंघचाई से दियोरिया मार्ग का वीडियो भी वायरल हुआ था। अफसरों ने जांच तो की, लेकिन कार्रवाई का पता नहीं चला।


कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में गुणवत्तापरक कार्य कराने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। निर्माण में मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला पंचायत की सड़क के संबंध में भी रिपोर्ट मांगी गई है। संजय कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed