{"_id":"6244a8e40ff2f05ffa75322e","slug":"the-follower-beat-up-the-constable-in-the-police-line-pilibhit-news-bly47984001","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में फालोअर ने सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में फालोअर ने सिपाही को पीटा
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन में मंगलवार रात किसी बात को लेकर फालोअर और सिपाही में झगड़ा हो गया। इस पर फालोअर ने सिपाही की पिटाई कर दी। सिपाही ने एएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने सीओ सदर को जांच सौंप दी।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही शादाब का एक फालोअर से किसी बात पर मंगलवार रात करीब दस बजे झगड़ा हो गया। इस पर फालोअर सिपाही से मारपीट करने लगा। सिपाही खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागा मगर फालोअर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। इसके बाद अन्य सिपाही मौके पर आ गए और किसी तरह से मामला शांत किया। सुबह सिपाही ने फालोअर पर कार्रवाई के लिए एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी को शिकायती पत्र दिया। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच सीओ सदर लल्लन सिंह को सौंप दी है।
विवाद के चलते निलंबित चल रहा है फालोअर - पहले भी फालोअर विवादों के चलते सुर्खियों में रहा है। विभागीय जांच के बाद उसे निलंबित किया गया था। इसके बाद भी मंगलवार रात उसने सिपाही से मारपीट की।