{"_id":"6ac1498ecb9809ad170ccfab","slug":"the-five-day-sunrise-yonex-state-level-badminton-championship-will-begin-on-october-14-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-170230-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 14 अक्टूबर से शुरू होगी पांच दिवसीय सनराइज योनेक्स राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 14 अक्टूबर से शुरू होगी पांच दिवसीय सनराइज योनेक्स राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप
Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते जिला बैंडमिंटन संघ के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
250 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, यूपी टीम का होगा चयन
फोटो 23
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। 14 से 18 अक्टूबर तक सनराइज योनेक्स बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 (अंडर-19) का आयोजन शहर के गांधी स्टेडियम में होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला बैडमिंटन संघ की मेजबानी में होने वाली पांच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की बैडमिंटन टीम का चयन भी किया जाएगा।
प्रतियोगिता के निष्पक्ष संचालन के लिए यूपी बैडमिंटन संघ की ओर से 12 सदस्यीय निर्णायक मंडल तैनात किया गया है, जिसमें अधिकांश राष्ट्रीय स्तर के अंपायर शामिल हैं। शनिवार को शहर के एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला बैडमिंटन संघ के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रजत जयंती स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। जो भी खिलाड़ी गैर जनपद से आएंगे उनके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रेसवार्ता में मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह, सचिव मनोज गंगवार, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।