फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The first Panchayat Utsav building will be built in Puranpur area with Rs 1.42 crores.

Pilibhit News: पूरनपुर क्षेत्र में बनेगा 1.42 करोड़ से पहला पंचायत उत्सव भवन

Sat, 07 Feb 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The first Panchayat Utsav building will be built in Puranpur area with Rs 1.42 crores.
पीलीभीत। पंचायती राज विभाग पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिलंदपुर अशोक में 1.42 करोड़ रुपये से पंचायत उत्सव भवन बनाया जाएगा। शासन ने निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर पहली किस्त भी जारी कर दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी अब आधुनिक सुविधाओं वाले बरातघर में शादी-समारोह कर सकेंगे। बैंक्वेट हाॅल में मेहमानों का स्वागत होगा। जरूरतमंदों के लिए शासन की ओर से पंचायत उत्सव भवन बनवाया जा रहा है। इस संबंध में करीब पांच माह पूर्व आदेश जारी किया गया था। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत उत्सव निर्माण का प्रस्ताव मांगा गया था। विभागीय अफसरों ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। शासन ने पूरनपुर ब्लॉक के गांव बिलंदपुर अशोक में पंचायत उत्सव भवन बनाए जाने की मंजूरी दी है। इसका निर्माण 1.42 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। निर्माण के लिए 70 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी की गई है। संवाद
विज्ञापन

-
पंचायत विभाग करेगा निगरानी, देना होगा निर्धारित शुल्क
पंचायत उत्सव भवन का निर्माण करीब तीन हजार वर्ग मीटर में कराया जाएगा। निर्माण के बाद इसमें शादी समारोह के लिए लोगों को नाममात्र का निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। पंचायत उत्सव भवन की निगरानी विभाग की ओर से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चारों विधानसभाओं के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंजूरी दे दी गई। इसको लेकर शासन की ओर से पहली किस्त का बजट भी जारी कर दिया गया है। - रोहित भारती, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed