फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The first Monday of Savan, the pagoda decorated

सावन का पहला सोमवार आज, सजे गए शिवालय

Sun, 09 Jul 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 09 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
The first Monday of Savan, the pagoda decorated
सावन का पहला सोमवार आज, सजे गए शिवालय
सावन के पहले सोमवार को लेकर जिले भर में तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को दिनभर शिवालयों में सजावट चलती रही। सावन के पहले दिन कहीं रुद्राभिषेक तो कहीं महाआरती होगी। शिव भक्तों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सावन भगवान शिव की विशेष आराधना का महीना माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में खासकर सोमवार को व्रत रखने के साथ पूजा और रुद्राभिषेक किए जाते हैं। सावन में भगवान भोले नाथ को बेलपत्र, भांग व दूध आदि चढ़ाने से मनवांक्षित फल की प्राप्ति होती है। रविवार को शहर के शिवालयों में देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

गौरीशंकर मंदिर में 40 दिन होगा रुद्राभिषेक     
शहर के ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर में सावन में सर्वाधिक शिव भक्तों की भीड़ रहती है। पर्व को लेकर मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई है। पहले सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। दिन में दो बार रुद्राभिषेक होगा। पहले सोमवार को यहां 500 से अधिक कांवड़िए पहुंचने की उम्मीद है।    
विज्ञापन

सुबह चार बजे से होगा जलाभिषेक
सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों में तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। सोमवार सुबह चार बजे से जलाभिषेक प्रारंभ होगा। चार बजे व रात्रि 11 बजे के बाद रुद्राभिषेक होगा। यहां लगातार 40 दिन का कार्यक्रम चलेगा। 41 दिन विशाल भंडारा होगा। पंडित जयशंकर शर्मा, पुरोहित, गौरीशंकर मंदिर      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed