फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The farmers District Panchayat shall recover

फिलहाल किसानों से जिला पंचायत नहीं करेगा वसूली

Sun, 22 Mar 2015 12:15 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 22 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
The farmers District Panchayat shall recover
जिला
विज्ञापन
पंचायत बोर्ड की हंगामेदार बैठक में 1.71 करोड़ के लाभ का बजट पास किया गया। वहीं सदन ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान को देखते हुए किसानों को जारी आरसी की वसूली को स्थगित करने का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में जिला पंचायत सदस्य रमा गैरोल के नहीं बोलने देने पर सदन में हंगामा हो गया। इस पर उन्होंने अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।

जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष रुकैया आरिफ की अध्यक्षता में बैठक हुई। सदस्यों ने पिछले दिनों शुरू हुई खनन एवं अन्य कार्यों में लगे ट्रैक्टर-ट्रालियों से जिले की सीमा में प्रवेश करने पर टैक्स वसूलने पर आपत्ति जताई। बाद में इसे बंद करने का प्रस्ताव पास हुआ।

चर्चा के दौरान रमा गैरोल अपनी बात रखने को खड़ी हुई लेकिन सदस्यों ने उनके द्वारा पुराने अस्पताल में बनवाई जा रही दुकानों का मामला हाईकोर्ट में रखे जाने को गलत बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इससे वह अपनी बात नहीं रख सकी।

वह नाराज होकर बैठक का बहिष्कार कर सदन से बाहर चली गईं। बैठक में चर्चा के बाद वर्ष 2015-16 के लिए 1.71 करोड़ के लाभ का बजट प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि एमआर मलिक, राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद के प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, अपर मुख्य अधिकारी सैयद हुसैन वसी सहित सभी सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
ओवरब्रिज मामले में किया गया गुमराह
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदन को बताया गया कि ओवरब्रिज का निर्माण केंद्र सरकार से धन न मिलने के कारण अटका हुआ है जबकि हकीकत इससे उलट है। केंद्र सरकार की ओर से 28 अगस्त को ही धनराशि मिल गई है। कुछ दिन पूर्व स्वयं राज्यमंत्री हाजी रियाज भी कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री पीलीभीत आकर जल्द इसका शुभारंभ करेंगे। बैठक के बाद सदन से बाहर आने पर सदस्य और अधिकारी इस पर चर्चा कर हंसते देखे गए।
यह पास हुए प्रस्ताव
बारिश के कारण किसानों की वसूली स्थगित
संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाकर पुन: आवंटन
जिले की सीमा से हटेंगे टैक्स वसूली बैरियर
कर्मचारियों का एसीपी स्वीकृति पर बनी सहमति
2015-16 के लिए 1.71 करोड़ के लाभ का बजट
सदन में चल रही तानाशाही
स्वयं को न बोलने देने पर बैठक का बहिष्कार करने वाली जिला पंचायत सदस्य रमा गैरोला ने कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखने का प्रयास किया था लेकिन सदन में अधिकारियों की मौजूदगी में तानाशाही के चलते उन्हें अपनी बात नहीं रखने दी गई।
माफी न मांगने पर किसान सभा करेंगी आंदोलन
पूरनपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा राज्य कमेटी सदस्य अलाउद्दीन शास्त्री ने जिला पंचायत सदस्य रमा गैरोला के साथ बैठक में किए गए व्यवहार की निंदा की है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल की भूमि को लूटने के विरुद्ध उच्च न्यायालय से रोक से बौखला कर जिला पंचायत सदस्य के साथ दुर्व्यवहार किया गया। जो लोकतंत्र की हत्या है। दुर्व्यवहार के लिए संसद में माफी मांगी जाए और भविष्य में सदन की मर्यादा कायम हो। अन्यथा अखिल भारतीय किसान महासभा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed